इश्क ने किया “निम्मा” को “निकम्मा” 32 साल की महिला से रचाई दूसरी शादी, कांग्रेसियों ने शुरु किया बधाईयों का सिलसिला, पढ़े पूरा मामला
रोजाना पोस्ट
पंजाब के हल्का भदाैड़ के विधानसभा हलका भदौड़ सीट से 1992 में बहुजन समाज पार्टी के विधायक रहे निर्मल सिंह निम्मा ने 70 वर्ष की आयु में फिर से शादी रचा ली। निम्मा ने 6 मार्च को लुधियाना की रहने वाली 32 वर्षीय महिला के साथ शादी रचाई है। निम्मा को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कुछ समय पहले कांग्रेस में लेकर आए थे। पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम से पहले निम्मा की शादी की इंटरनेट मीडिया पर खासी चर्चा हाे रही है। लाेग कांग्रेस काे बधाइयां देने लगे हैं।
बहुजन समाज पार्टी से चुनाव जीतने के बाद पिछले दिनाें निम्मा कैप्टन की पार्टी में शामिल हुए थे। हालांकि बाद में उन्हाेंने कांग्रेस में वापसी की थी। पूर्व विधायक निर्मल सिंह निम्मा 1992 में बहुजन समाज पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव जीत कर विधायक बने थे। निम्मा काे कांग्रेस के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल का करीबी माना जाता है। मनप्रीत की पार्टी के विलय के दौरान वह भी कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 2017 में उन्हें हलका भदौड़ से कांग्रेस की टिकट मिली थी पर आखरी समय पर टिकट बदल कर पूर्व विधायक जोगिंदर सिंह पंजग्राईं को मिल गई थी।